तमिल स्टार विजय की पहली रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिल स्टार विजय की पहली रैली

 

तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय ने रविवार को पार्टी के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने विल्लुपुरम में कहा कि तमिलनाडु में बदलाव की जरूरत है। भाजपा TVK की वैचारिक प्रतिद्वंद्वी है, जबकि DMK राजनीतिक विरोधी।

उन्होंने DMK का नाम लिए बिना इसे स्वार्थी परिवार की पार्टी बताया। उन्होंने कहा- एक फैमिली अंडरग्राउंड डीलिंग के जरिए लोगों को लूट रही है। यह ग्रुप राजनीति में आने वाले हर नए शख्स पर भगवा पोतने की कोशिश करता है। तमिलनाडु के लोग सद्भाव और एकता के साथ रहते हैं, लेकिन ये ग्रुप इन लोगों में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का डर पैदा करता है।

विजय ने कहा- ये ग्रुप फासीवाद के बारे में बात करता है। अगर आप भाजपा पर फासीवाद का आरोप लगाते हो तो क्या आप पायसम (मिठाई) हो। एक जनविरोधी सरकार को द्रविड़ सरकार का मॉडल बताया जा रहा है। जो भी इनका विरोध करता है, उन पर कोई रंग नहीं लगाना चाहिए।

विजय की स्पीच की 4 बातें…

  1. एक परिवार राज्य के लोगों को लगातार लूट रहा है। ये परिवार द्रविड़ मॉडल के नाम पर लोगों को धोखा दे रहा है। ये अंडरग्राउंड डील करते हैं। माइनॉरिटी को धोखा देने के लिए दूसरों पर फासीवाद का आरोप लगाते हैं।
  2. घृणा की राजनीति और बांटने वाली राजनीति हमारी दुश्मन है। मैं राजनीतिक शिष्टाचार और राजनीतिक शालीनता बनाए रखूंगा। यह भीड़ पैसे के लिए नहीं बल्कि एक उद्देश्य के लिए है। हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
  3. मैं यहां एक्स्ट्रा सामान के रूप में नहीं आया हूं, मैं तमिलनाडु में एक प्रमुख ताकत बनना चाहता हूं। पार्टी सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर द्रविड़ आइकन पेरियार की नीति को अपनाएगी।
  4. तमिल को अदालतों और मंदिरों की भाषा के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। यह केवल भाषा का प्रश्न नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का अभियान है। हमारी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।

अपने माता-पिता के खिलाफ कर चुके हैं केस थलपति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम बना ली।

इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें