
IPL 2025 के लिए प्लेयर्स को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। ऐसे में शाम होते-होते सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर की लिस्ट जारी कर दी है। विराट कोहली आईपीएल 2025 रिटेंशन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वह आरसीबी की पहली पसंद हैं।
विराट कोहली के अलावा RCB ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये में और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। RCB ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को रिटेन नहीं किया है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि विराट कोहली अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने 3 ही प्लेयर को रिटेन किया है तो उनके पास 3 RTM कार्ड होंगे। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड का यूज कर फाफ को अपने साथ जोड़ सकती है।
RCB के रिटेन प्लेयर
- विराट कोहली: 21 करोड़
- रजत पाटीदार: 11 करोड़
- यश दयाल: 5 करोड़
विराट कोहली पहले ही सीजन से आरसीबी के साथ हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक खेले 252 मैच की 244 पारियों में 38.66 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 55 अर्धशतक के साथ ही 8 शतक भी लगाए हैं। लीग में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन है।
Author: Red Max Media
Post Views: 32








