तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने दिखाई सख्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा है कि तिरुमला में सभी कर्मचारी हिंदू होने चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर भी निशाना साधा है।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के नए अध्यक्ष  बीआर नायडू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। नायडू ने कहा है कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी कर्मचारी हिंदू समुदाय के होने चाहिए। नायडू ने ये भी कहा है कि वह सीएम चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार से इस बारे में बात करेंगे कि तिरुमला में काम करने वाले दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के संबंध में क्या फैसला किया जाए।

हर कर्मचारी हिंदू होना चाहिए- नायडू

टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष बीआर नायडू ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि तिरुमला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। यह मेरा पहला प्रयास होगा। इसमें कई मुद्दे हैं। हमें इस पर गौर करना होगा। बीआर नायडू ने आगे कहा कि वह सरकार से दूसरे धर्मों के कर्मचारियों को लेकर बातचीत करेंगे कि इन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाए या फिर वीआरएस देना चाहिए।

सौभाग्य है कि ये जिम्मेदारी मिली- नायडू

बीआर नायडू ने खुद को भगवान वेंकटेश्वर का भक्त बताया है। उन्होंने कहा है कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बीआर नायडू ने इस बड़ी जिम्मेदारी को देने के लिए आंध्र प्रदश राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को धन्यवाद दिया है।

तिरुमला में कई अनियमितताएं हुईं- नायडू

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर भी हमला किया है। नायडू ने कहा कि YSR कांग्रेस की सरकार में तिरुमला में कई अनियमितताएं हुईं हैं। नायडू ने आगे ये भी कहा कि तिरुमला तिरुपति मंदिर की पवित्रता को बरकरार रखा जाना चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में ंमिलावट की खबरें सामने आईं थी। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ा था। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इन सब का आरोप जगन मोहन रेड्डी की तत्कालीन सरकार पर लगाया था।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें