श्रीनगर के लाल चौक पर मनाई गई दिवाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री नगर का लालचौक

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित लाल चौक पर पहली बार बेहद भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई। इस मौके पर पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी पूरे इलाके में दीप जलाए।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित मशहूर लाल चौक पर स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के पास गुरुवार को पहली बार भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई। रोशनी के इस खूबसूरत त्योहार के मौके पर पूरे लाल चौक पर सैकड़ों स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने दीये जलाए। श्रीनगर के केंद्र में स्थित लाल चौक दिन के समय पर्यटकों से गुलजार रहा और पूरा बाजार दिवाली की वजह से रोशनी से जगमगा उठा। इस पूरे इलाके में दिवाली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई है।

‘उत्सव का ऐसा शानदार माहौल कहीं नहीं देखा’

गुजरात के राजकोट से आई पर्यटक रश्मि ने कहा, ‘मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यहां का माहौल बहुत बढ़िया है। मैंने उत्सव का ऐसा शानदार माहौल कहीं नहीं देखा।’ एक अन्य पर्यटक मनीष ने कहा, ‘हम कश्मीर के लोगों के आभारी हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे जश्न में शामिल हुए।’ बता दें कि समारोह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लाल चौक एक जमाने में अलगाववादियों और पत्थरबाजों के आतंक से त्रस्त था और यहां भव्य तरीके से दिवाली मनाने के बारे में सोचना भी मुश्किल था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें