यू एस में चुनाव के लिए जारी है वोटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यू एस में चुनाव के लिए जारी है वोटिंग

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। अमेरिका-कनाडा बॉर्डर से सटे न्यू हैम्पशायर में सोमवार आधी रात को पहला वोट डाला गया है। 7.8 करोड़ से अधिक अमेरिकी पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं।

अमेरिका में ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका-कनाडा बॉर्डर से सटे न्यू हैम्पशायर में सोमवार आधी रात को पहला वोट डाला गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नॉर्थ कैरोलाइना, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में रैलियां कीं, जबकि कमला हैरिस ने फिलाडेल्फिया और पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में समर्थकों को संबोधित किया। अमेरिका भर में प्रारंभिक मतदान और डाक से मतदान पर नजर रखने वाले फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के ‘इलेक्शन लैब’ के अनुसार, 7.8 करोड़ से अधिक अमेरिकी पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं।

भारत में क्या रहेगी टाइमिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पांच नवंबर को मतदान केंद्रों में स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक वोटिंग होगी। भारत में टाइमिंग के हिसाब से यह पांच नवंबर को शाम 4:30 बजे से 6 नवंबर की सुबह 6:30 बजे तक होगी।

शुरू हुई वोटिंग

अमेरिका के कनेक्टिकट, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, न्यू हैम्पशायर और वर्जीनिया में मतदान शुरू हो गया है। इंडियाना और केंटुकी में भी मतदान शुरू हुआ है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें