पायलट का दवा, महाराष्ट्र – झारखण्ड में होगी इंडी गठबंधन सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस नेता सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा, पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है और महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनाव ‘इंडि’ गठबंधन जीतेगा। मैं जमशेदपुर (झारखंड) गया हूं और उस राज्य में एकतरफा लहर चल रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा की लोकप्रियता घट रही है क्योंकि लोग इसकी ‘नीतियों’ और ‘एजेंसियों के दुरुपयोग’ से तंग आ चुके हैं। पायलट ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत का भरोसा जताया। पायलट ने कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है और महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन जीतेगा। मैं जमशेदपुर (झारखंड) गया हूं और उस राज्य में एकतरफा लहर चल रही है।”

कांग्रेस का नारा- ‘पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे’  

इस दौरान पायलट के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा भी मौजूद थे। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर चुनाव के दौरान निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मंगल सूत्र छीनने’ आदि टिप्पणियों और हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा की गई टिप्पणी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का जिक्र किया। पायलट राजस्थान की सीमा से लगे श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे’ जैसे सकारात्मक नारे देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इसी तरह की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोग अब सत्ता और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और ध्रुवीकरण को लेकर भाजपा से तंग आ चुके हैं।’’

MP में कब है उपचुनाव?

पायलट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भी भाजपा की आलोचना की और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मौजूदा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता देश को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं और मप्र में उपचुनाव के नतीजे 2028 के विधानसभा चुनावों में अपनी छाप छोड़ेंगे। विजयपुर के अलावा बुधनी निर्वाचन क्षेत्र में भी 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जम्मू-कश्मीर के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें