
-
एक साथ दिखे अक्षय, सुनील और परेश
-
तेज हो गई हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की चर्चा
-
पिछली दो हेरा-फेरी ने जीता फैंस का दिल
हिंदी सिनेमा की किसी कल्ट कॉमेडी फिल्म के अगले पार्ट का अगर बेसब्री से इंतजार हो रहा है तो वह हेरा फेरी 3 है। बीते सालों से हेरा फेरी की तीसरी किस्त को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आईं। बीच में अक्षय कुमार ने भी इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी से अलग होने का एलान किया था, लेकिन बाद में परेश रावल और सुनील शेट्टी ने उनकी वापसी को लेकर क्लीन चिट दी थी।
लेकिन अब हेरा फेरी 3 को लेकर कुछ ऐसा सामना आया है, जो आपकी एक्साइटमेंट बढ़ा देगा। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक साथ स्पॉट किया है, जिसने हेरा फेरी 3 को फिर से चर्चा में ला दिया है।
एक साथ दिखी हेरा फेरी का कास्ट
साल 2000 में कॉमेडी किंग निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में हेरा फेरी फिल्म की शुरुआत हुई थी। जिसमें राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू राव (परेश रावल) की मंडली एक साथ नजर आई थी। फिल्म सफल रही और साल 2006 में इसका सीक्वल फिर हेरा-फेरी आया और उसने अपार सफलता हासिल की। अब इसके तीसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Author: Red Max Media
Post Views: 28








