पंकज त्रिपाठी मध्य प्रदेश पर्यटन के बने ब्रांड एंबेसडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज त्रिपाठी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश में काफी समय बिताया है। उन्हें मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पर्यटन स्थल में घूमना काफी पसंद है।

हिंदी सिनेमा के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश के पर्यटन का चेहरा बनाए जाने पर वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्म ‘स्त्री’ हो या ‘ओह माय गॉड 2’ रही हो, पंकज त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें यात्रा की शक्ति पर भरोसा है क्योंकि यह दिमाग को खोलती है और जीवन को समृद्ध बनाती है। वह राज्य की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश करने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं।

मध्य प्रदेश पर्यटन के बने ब्रांड एंबेसडर

पंकज त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, ‘मध्य प्रदेश पर्यटन का चेहरा चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मध्य प्रदेश मेरे लिए सिर्फ एक गंतव्य नहीं है बल्कि यह एक ऐसी जगह है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से अनगिनत यादें और संबंध समेटे हुए है।’

मध्य प्रदेश में इन फिल्मों की शूटिंग की

उन्होंने कहा, ‘फिल्म स्त्री, स्त्री 2, लुका छुपी, ओह माई गॉड 2 और लूडो जैसी फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां काफी समय बिताने के बाद मैंने मध्य प्रदेश की मनोरम प्राकृतिक छटा, लोगों की गर्मजोशी और अद्वितीय सांस्कृतिक समृद्धि सीधे तौर पर अनुभव किया है।’

मध्य प्रदेश में हर यात्री के लिए कुछ न कुछ है

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अछूते प्राकृतिक आश्चर्यों से लेकर भव्य वास्तुशिल्प स्थलों और जीवंत वन्य जीवन तक, मध्य प्रदेश में हर यात्री के लिए कुछ न कुछ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा विदेश यात्रा करने के बजाय भारत के अपने खजाने की खोज करना पसंद किया है।  मध्यप्रदेश वास्तव में देश में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह भूमिका मुझे इस प्यार को दूसरों के साथ साझा करने और लोगों को मध्यप्रदेश के अद्भुत दृश्य की खोज करने के प्रति प्रेरित करने का अवसर प्रदान करेगी।’

राज्य की विविधता को उजागर करना मेन उद्देश्य

अभिनेता ने कहा कि मध्य प्रदेश पर्यटन का उद्देश्य त्रिपाठी को शामिल करके ‘राज्य की विविधता को उजागर करना’ है। इसमें वन्यजीव अभयारण्यों और यूनेस्को विरासत स्थलों से लेकर आध्यात्म और स्थापत्य कला से जुड़े स्थल तक शामिल हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें