झारखंड के गोड्डा में फंसे राहुल गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के गोड्डा में फंसे राहुल गांधी

एटीसी से मंजूरी नहीं मिलने के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को महगामा से उड़ान भरने से रोक दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी की रैली के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका जा रहा है।

झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव अभियान जोरों पर है। बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार को गोड्डा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार,  झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे से फंसे हुए हैं। हेलीकॉप्टर को ATC से क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।

महागामा से उड़ान भरने से रोका गया

जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को ATC से मंजूरी न मिलने के कारण महागामा से उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसकी वजह से वह हेलीकॉप्टर में काफी देर तक बैठे रहे और उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

कांग्रेस का आरोप, पीएम मोदी की रैली के कारण नहीं मिल रहा क्लीयरेंस 

वहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को जान बूझकर रोकने का आरोप लगाया है। झारखंड की मंत्री और महागामा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पिछले 1.30 घंटे से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह तानाशाही के अलावा कुछ नहीं है। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को इसलिए रोका गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवगढ़ में हैं और उनकी सभा के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ने से रोका जा रहा है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

दीपिका ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि प्रधानमंत्री देवगढ़ में हैं, राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल है जिसे हम समझते हैं लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और किसी भी विपक्षी नेता के साथ ऐसी घटना कभी नहीं हुई। यह स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी न केवल एक जन नेता हैं, बल्कि उस परिवार से भी हैं, जिसके दो लोगों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें