मुकेश अंबानी के परिवार सहित किया मतदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुकेश और अनंत अंबानी
महाराष्ट्र में बुधवार यानी 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और अंबानी परिवार सहित कई बड़े उद्योग पतियों ने मतदान किया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में शाम 5 बजे तक 58.2 फीसदी वोट डाले गए.
आरबीआई के गवर्नर ने अपनी पत्नी के साथ दक्षि ण मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास के निकट एक मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल किया. RBI प्रमुख ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को उनकी ओर से की गई तैयारी के लिए भी बधाई दी.

मुकेश अंबानी ने परिवार सहित किया मतदान

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी वोट डाला. अंबानी के वोट डालने के बाद उनके परिवार के सदस्य उनके पुत्र आकाश और अनंत पुत्रवधू श्लोका ने भी मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाले. इसके अलावा अंबानी की पत्नी नीता और बेटी ईशा अंबानी भी शाम को अलग-अलग मतदान करने आईं.

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें