महाराष्ट्र में एग्जिट पोल्ल के आंकड़े चौंकाने वाले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता में बने रहने की उम्मीद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन मजबूत वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस बीच 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं।

कल महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव के लिए वोट डाले गए। महाराष्ट्र में करीब 59% पोलिंग हुई। लेकिन किसी भी चुनाव में पोलिंग के बाद लोगों का सबसे ज्यादा इंटरेस्ट ये जानने में होता है कि लोगों ने किसको वोट दिया, कौन जीतेगा और सरकार किसकी बनेगी। ये जानने का एक ही पैमाना है एग्जिट पोल। आज 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं। मोटे तौर पर सारे एग्जिट पोल इस बात पर एकमत हैं कि महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनेगी और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आइए आपको इन 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल दिखाते हैं।

महाराष्ट्र में महायुति सत्ता में लौट रही है?

  1. सारे के सारे एक्जिट पोल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। लोकशक्ति मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति को 128 से 142 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 18 से 23 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।
  2. MATRIZE के एग्जिट पोल में महायुति को क्लियर मेजॉरिटी मिलती दिख रही है। मेटराइज ने महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया है और महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 और अन्य को 8 से 10 सीटों के बीच मिलने की संभावना जताई है।
  3. पी मार्क के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। पी मार्क ने महायुति को 137 से 157 सीटें, MVA को 126 से 146 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें दी गई हैं।
  4. पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल सबसे इंटरेस्टिंग है। इसमें महायुति की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया गया है। महायुति को 175 से 195 सीट मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने का संभावना पीपुल्स पल्स ने जताई है।
  5. CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल  में महायुति को 152 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 सीटें दी गई है। छोटी पार्टियों और इंडिपेंडेट्स को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
  6. जेवीसी के सर्वे में महायुति को 150 से 167 सीटें दी गई हैं। महाविकास अघाड़ी को 107 से 125 जबकि अन्य को 13 से 14 सीटें दी गई हैं।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें