
रूस और यूक्रेन के बीच के बीच जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर आ गई है। गुरुवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के Dnipro शहर पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) की बौछार कर दी। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूस ने एक किंजल हाइपरसोनिक मिसाइल और सात केएच-101 क्रूज मिसाइलें भी दागीं जिनमें से छह को मार गिराया गया।
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के Dnipro शहर पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) से ताबड़तोड़ हमले किए। इस युद्ध (Russia Ukraine War) में रूस ने पहली बार (ICBM) मिसाइल से हमला किया है। ICBM मिसाइल को बेहद खतरनाक माना जाता है। ICBM मिसाइल क्या होती है, ICBM मिसाइल की रेंज (ICBM Missile Range) और उसकी मारक क्षमता (ICBM Missile Speed) समेत पूरी डिटेल जानिए।
क्या है ICBM मिसाइल?

ICBM की मारक क्षमता कितनी है?
आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के अनुसार, ठोस ईंधन वाली RS-26 की मारक क्षमता 5800 किलोमीटर है। हालांकि, कुछ आईसीबीएम की रेंज नौ हजार किलोमीटर से भी अधिक होती है।
कितनी खतरनाक है ICBM मिसाइल?
आईसीबीएम को साइलो या मोबाइल लॉन्च वाहनों से लॉन्च किया जाता है। ठोस ईंधन वाली आईसीबीएम को अधिक खतरनाक माना जाता है, जबकि तरल ईंधन वाली आईसीबीएम मिसाइल को कम समय में लॉन्च किया जा सकता है।
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के अनुसार, RS-26 का पहली बार 2012 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था और अनुमान है कि यह 12 मीटर (40 फीट) लंबी और 36 टन वजनी है। RS-26 800 किलोग्राम (1,765 पाउंड) का परमाणु वारहेड ले जा सकता है।
क्या है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल
- ICBM एक बैलिस्टिक मिसाइल
- इसकी मारक सीमा 5800 किलोमीटर है
- यह 40 फीट लंबी और 36 टन वजनी है
- परमाणु हथियार से हमले के लिए डिजाइन किया गया
- इनमें एक से अधिक वारहेड्स लगाए जा सकते हैं
- ICBM को साइलो या मोबाइल लॉन्च वाहनों से लॉन्च किया जाता है
- ये ठोस या तरल ईंधन वाली होती हैं








