कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी का रोड एक्सीडेंट
छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नेताम की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
 छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का एक्सीडेंट हो गया है। मंत्री को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर दी। सीएम साय ने बताया कि कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है।  प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
नए कृषि कॉलेज भवन का उद्घाटन करने गए थे मंत्री
जानकारी के अनुसार, रामविचार नेताम के हाथ और सिर पर चोट आई है। मंत्री राम विचार नेताम की हालत गंभीर है। उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा बेमेतरा के जेवरा के पास हुआ। एक्सीडेंट में घायल हुए मंत्री को रामविचार को रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि मंत्री नेताम कवर्धा से लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 30 पर बेमेतरा के पास एक पिक-अप वैन उनकी गाड़ी से टकरा गई। वे कवर्धा में नए कृषि कॉलेज भवन के उद्घाटन करने गए थे।
मंत्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
रोड एक्सीडेंट के जो वीडियो सामने आए हैं। उसे देखने से लग रहा है कि हादसा जबरदस्त हुआ। मंत्री की कार का अगला और साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पिक-अप का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें