राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य सभा

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली करारी हार के बाद राज्यसभा चुनाव में भी विपक्षी की बड़ी परीक्षा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश की तीन, ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। 10 दिसंबर नामाकंन की आखिरी तारीख है। 11 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी। 13 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 20 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गणना होगी। 

हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली करारी हार के बाद राज्यसभा चुनाव में भी विपक्षी की बड़ी परीक्षा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है।
खबर अपडेट हो रही है
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें