परियोजना के तहत भूमि संबंधित राज्य उपलब्ध कराएगा और राज्य सरकार ही परियोजना को लागू करेगी और उसके पूरा होने के बाद उसका संचालन और प्रबंधन करेगी। जिन परियोजनाओं के लिए फंड मार्च 2026 के पहले जारी हो जाएगा ,उनमें परियोजना पूरी करने के लिए राज्यों को दो साल का समय दिया गया है। पर्यटन परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रचलित पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम करना और नए या कम प्रचलित पर्यटन स्थलों को विकसित करना है।

 

 

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बंगाल सरकार पर साधा निशाना

शेखावत कहते हैं कि इससे राज्य की इकोनमी बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय राज्यों को इसमें निजी सेक्टर की भागीदारी और निवेश को शामिल करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। केंद्र सरकार ने एक और पहल की है जिसमें आम जनता से पूछा गया है कि उसे कौन सा पर्यटन स्थल पसंद है वह वोट करे। जिस स्थान के बारे में सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे,उसे बेस्ट डेस्टीनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। वैसे देश भर में बंगाल एकमात्र राज्य रहा जिसने नए पर्यटन स्थल विकसित करने या मौजूदा पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा।

 

 

कुंभ में 18 एकड़ में संस्कृति मंत्रालय बसाएगा मिनी भारत

इलाहाबाद में होने वाले कुंभ में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को 18 एकड़ भूमि दी गई है। दारागंज में मिली इस भूमि पर संस्कृति मंत्रालय कुंभ के दौरान मिनी भारत बसाने की योजना बना रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वहां एक सांस्कृतिक स्थल तैयार किया जाएगा। 45 दिनों तक लगातार रोजाना वहां सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सभी राज्यों को मिलाकर एक मिनी भारत बसाया जाएगा। इसके अलावा कुंभ के दौरान 15 विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें सभी राज्यों के सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रमों को रखा जाएगा।