WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ अफ्रीका टीम दूसरे स्थान पर पहुंची
 साउथ अफ्रीका ने WTC 2023-25 ​​चक्र के फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी ठोक दी है। घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ डरबन टेस्ट में बड़ी जीत दर्जकर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है। साउथ अफ्रीका ने तीन स्थान की लंबी छलांग लगाकर ऑस्ट्रेलिया को पीछे धकेल दिया है। हालांकि, भारत अभी भी पहले स्थान पर मौजूद है।

 

साउथ अफ्रीका ने शनिवार को डरबन में पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका पर 233 रनों की बड़ी जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस 2023-25 ​​अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। साउथ अफ्रीका 3 पायदान की लंबी छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जिससे फाइनल में जगह बनाने की उसकी संभावना बढ़ गई है। भारत अभी भी पहले स्थान पर मौजूद है।

 

तीन टीमों को धकेला पीछे

साउथ अफ्रीका WTC 2023-25 ​​चक्र में 9 मैचों में अपनी 5वीं जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। साउथ अफ्रीका की विशाल जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि श्रीलंका पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें 2023-25 ​​सत्र में दो फाइनल स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

भारत की दावेदारी मजबूत

पिछले सप्ताह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी शानदार जीत के बाद भारत ने अपना शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया और वह WTC फाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एडिलेड में भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी वापसी की राह तलाश रहा होगा। साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को फायदा हुआ है। फाइनल के लिए उसकी दावेदारी मजबूत हुई है। ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हुआ है।

इंग्लैंड बिगाड़ सकता है कीवी टीम का खेल

इस बीच, इंग्लैंड क्राइस्टचर्च में चल रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत के करीब पहुंच गया है। न्यूजीलैंड की हार से अंक तालिका में श्रीलंका से नीचे खिसक जाएगा, जबकि इंग्लैंड पहले ही WTC फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। वह अन्य टीमों का खेल बिगाड़ सकते हैं।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें