
UP उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने 13 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिए। तबादला सूचि में एडीजी आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों का भी नाम शामिल है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी की योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। तबादला सूचि में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों का भी नाम शामिल है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला लिस्ट के मुताबिक, गृह सचिव एडीजी डॉ संजीव गुप्ता को एडीजी स्थापना के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईजी मेरठ नचिकेता झा को लखनऊ ट्रांसफर करते हुए सचिव गृह बनाया गया है। आईपीएस आरके भारद्वाज को आईजी बस्ती से पुलिस महानिरीक्षक भवन कल्याण और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि का ट्रांसफर आईजी लोक शिकायत में किया गया है।
आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, दिनेश कुमार पी का ट्रांसफर गाजियाबाद से बस्ती कर दिया गया है उन्हें डीआईजी बस्ती बनाया गया है। इसके अलावा अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी भेजा गया है।
Author: Red Max Media
Post Views: 31








