पप्पू यादव ने सुरक्षा के लिए रचा था धमकी का ड्रामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू यादव ने सुरक्षा के लिए रचा था धमकी का ड्रामा

पप्पू यादव के करीबी ने ही दी थी जान से मारने की ‘धमकी’, हुआ बड़ा खुलासा; सुरक्षा बढ़ाने के लिए रची गई थी साजिश ।

सांसद पप्पू यादव को हाल ही में एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने वीडियो बनाकर धमकी दी थी। वहीं अब पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के मामले का खुलासा कर दिया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले में बड़ी जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस ने भोजपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पार्टी में पद और रुपये देने का दिया गया प्रलोभन

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कुबूल किया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करवाने के लिए वीडियो बनाकर उन्हें धमकी देने के लिए कहा था। इस काम के लिए सांसद के लोगों ने रुपये भी दिए थे। साथ ही पार्टी में पद देने का भी प्रलोभन दिया था। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पहले सांसद पप्पू यादव का करीबी रह चुका है और यह उनकी पार्टी का सदस्य भी रह चुका है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं है। पूरा मामला सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए किए गए षड़यंत्र का हिस्सा है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राम बाबू है।

धमकी देने के लिए बनाए थे दो वीडियो

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आरोपी द्वारा दो वीडियो बनाए गए थे, जिसमें एक वीडियो रिलीज किया गया था जबकि दूसरा वीडियो उसके पास था। दूसरे वीडियो को भी जल्द ही रिलीज किया जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपी राम बाबू के संबंध पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पूर्व में बनी जाप पार्टी से रहे हैं। वहीं लगातार धमकी दिलवाने के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस अधीक्षक ने नहीं बताया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि सांसद के करीबी के द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह कृत्य किया गया था। इसके अलावा पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें