दिल्ली में फ्री योजनाएं भाजपा रखेगी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में जारी रहेंगी मुफ्त योजनाएं।- India TV Hindi

दिल्ली में कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने घोषणा की है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मुफ्त योजनाओं को जारी रखा जाएगा।

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार शुरू कर दिए हैं। वहीं, भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बड़ी घोषणा की है। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी सरकार की मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधा को जारी रखा जाएगा। चुनाव से पहले भाजपा की ओर से ये बयान अहम माना जा रहा है।

क्या बोले रामवीर बिधूड़ी?

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद 200 यूनिट बिजली, 20,000 लीटर पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी।’’ इसके साथ ही भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली में ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना’ को लागू करने का भी फैसला लिया जाएगा।

घोषणापत्र के लिए लोगों की राय लेगी भाजपा

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के लिए गुरुवार से विधानसभा क्षेत्रों और जिला स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक करेगी और  लोगों की राय लेगी। बिधूड़ी ने सोमवार को एक फोन नंबर भी जारी किया और भाजपा के घोषणा पत्र के लिए सोशल मीडिया के जरिये सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया है कि लोगों की प्रतिक्रिया लेने के लिए हर जिले में वीडियो वाहन भी तैनात किये जाएंगे।

इन नेताओं को मिला लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार

भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं एवं घोषणा पत्र समिति के सदस्यों को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया है। प्रवेश वर्मा को चांदनी चौक, अरविंदर सिंह लवली को नयी दिल्ली, सतीश उपाध्याय को पूर्वी दिल्ली, कैलाश गहलोत और अभिषेक टंडन को दक्षिण दिल्ली तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल को उत्तर पश्चिम दिल्ली का प्रभार दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आयोजन फरवरी 2025 में किया जाएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें