मिचेल स्टार्क बड़ा कमाल, बनाया ये रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिचेल स्टार्क बड़ा कमाल, बनाया ये रिकॉर्ड
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मिचेल स्टार्क ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मैच की पहली ही गेंद पर पैवेलिन भेजकर एक गजब का रिकॉर्ड बना डाला. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट के दौरान मिचेल स्टार्क ने जैसे ही जायसवाल को एलबीडब्ल्यू किया उन्होंने एक दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा और एक पूर्व क्रिकेटर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. स्टार्क टेस्ट में पहली ही गेंद पर संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. स्टार्क तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं. जबकि वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर पेड्रो कॉलिंस भी यह कारनामा तीन बार कर चुके थे.
स्टार्क ने जायसवाल सहित इन बल्लेबाजों को किया आउट

मिचेल स्टार्क ने जिन तीन बल्लेबाजों को टेस्ट में पहली ही गेंद पर आउट किया है उनमें यशस्वी जायसवाल के अलावा श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (2016) भी शामिल है. वहीं मिचेल इंग्लैंड के बल्लेबाज रॉरी बर्न्स (2021) को भी टेस्ट की पहली गेंद पर आउट कर चुके हैं. बता दें कि ये तीनों ही लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं. जबकि पेड्रो कॉलिंस ने तीनों ही बार टेस्ट की पहली गेंद पर बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर हन्नन सरकार का विकेट लिया था.

 

स्टार्क ने जहां पेड्रो कॉलिंस के रिकॉर्ड की बराबरी की तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ज्योफ अरनॉल्ड का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. 80 वर्षीय ज्योफ अरनॉल्ड ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था. अब मिचेल स्टार्क तीन बार यह कारनामा करके अरनॉल्ड का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं.

स्टार्क का टेस्ट रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था. वे 91वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं और अब तक 173 परियों में 364 विकेट हासिल कर चुके हैं. एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में ही उन्होंने अपना बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड बनाया. टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने महज 48 रन देकर 6 विकेट लिए जो कि उनका टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन है.

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें