मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली राहत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनीष सिसोदिया को राहत
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी है। इसके बाद सिसोदिया ने कोर्ट को धन्यवाद कहा है।

 

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत। सुप्रीम कोर्ट ने आबकरी नीति मामले से जुड़े करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत की शर्तों में बदलाव की मनीष सिसोदिया की मांग को मंजूरी दे दी। ज़मानत की शर्तो के मुताबिक उन्हें हफ्ते में दो बार जांच एजेंसियों के दफ्तर में हाजिरी लगानी पड़ती थी। कोर्ट ने सिसोदिया के आग्रह पर इस शर्त को आज हटा लिया। हालांकि कोर्ट ने सिसोदिया को कहा  है कि वो नियमित रूप से ट्रायल में शामिल हों।

सिसोदिया ने कोर्ट को कहा-थैंक्स

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। सिसोदिया ने ट्वीट में लिखा-माननीय सुप्रीम कोर्ट का हृदय से आभार, जिसने ज़मानत की शर्त को हटाकर राहत प्रदान की है। यह निर्णय न केवल न्यायपालिका में मेरी आस्था को और मजबूत करता है, बल्कि हमारे संवैधानिक मूल्यों की शक्ति को भी दर्शाता है। मैं हमेशा न्यायपालिका और संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का सम्मान करता रहूंगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें