केजरीवाल के खिलाफ उतरेंगे संदीप दीक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फाइल फोटो

संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या संदीप अपनी दिवंगत मां की हार का बदला ले पाएंगे?

कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार नई दिल्ली से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। संदीप दीक्षित, दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे हैं, जिन्हें 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल से शिकस्त मिली थी।

संदीप दीक्षित को केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या संदीप अपनी दिवंगत मां की हार का बदला ले पाएंगे? 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर चुनावी राजनीति में शानदार आगाज किया था। केजरीवाल की इस जीत ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया और शीला दीक्षित की मुख्यमंत्री के रूप में जो लोकप्रियता थी, वह कम हो गई। हालांकि, शीला दीक्षित ने 2015 में फिर से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार दिल्ली में AAP की लहर बहुत मजबूत थी और केजरीवाल के नेतृत्व में AAP ने भारी बहुमत हासिल किया।

फिर से दिल्ली जीतने में जुटे केजरीवाल

2013 के चुनाव में जीत के साथ एक नेता के रूप में अरविंद केजरीवाल का ग्राफ बढ़ता ही गया। हालांकि, कुछ महीने पहले वह विवादों में ऐसा फंसे कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल ने एक बार फिर से जोरदार तैयारियों में जुटे हैं। दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है। AAP ने पहली में 11, दूसरी में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस और AAP में गठबंधन पर क्या?

इस बीच, कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट जारी करते हुए 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बता दें कि कांग्रेस और AAP चुनाव पूर्व गठबंधन पर विचार कर रहे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल और यादव सहित दोनों दलों के शीर्ष नेता खुले तौर पर कह रहे हैं कि वे दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेंगे और कोई गठबंधन नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी ने अब तक दिल्ली चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें