मुंबई निकाय चुनाव को लेकर शिंदे का बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिंदे का पत्रकारों से बातचीत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने BMC चुनावों को लेकर हुई एक बैठक के बाद कहा कि महायुति ने जैसे पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा वैसे ही हम निकाय चुनाव भी लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर मुंबई महानगरपालिका यानी कि BMC चुनाव में महायुति की जीत होती है तो वह मुंबई के लोगों को उनके सपनों की मुंबई देंगे। मुंबई में रामटेक बंगले पर शिवसेना नेताओं की अहम बैठक के बाद शिंदे ने कहा कि आज की बैठक मुंबई में महानगरपालिका चुनावों को लेकर थी। उन्होंने कहा कि महायुति ने जिस तरह पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ा उसी तरह निकाय चुनाव भी लड़ेगी। बता दें कि इस बैठक में मुंबई से शिवसेना के विधायक और विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

‘महायुति पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी’

बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘आज की बैठक मुंबई महापालिका चुनाव के संबंध में थी। महायुति ने विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से जीता। पिछले 2.5 सालों में हमारी महायुति की सरकार ने जो काम किए हैं, उसका पूरा फायदा मुंबई के लोगों को होने वाला है। यह बहुत महत्वपूर्ण बैठक थी। महायुति ने जैसे पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा वैसे ही हम निकाय चुनाव भी लड़ेंगे, भारी बहुमत से जीतेंगे और लोगों को जैसी मुंबई चाहिए वो बनाकर देंगे। मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय शहर है जहां पूरी दुनिया से लोग आते हैं इसलिए यहां पर सभी सुविधाएं होनी चाहिए। जो काम पहले होने चाहिए थे वो नहीं हुए लेकिन हमारे कार्यकाल में कई कामों की शुरुआत हुई है।’

विधानसभा चुनावों में किया था शानदार प्रदर्शन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया था। महायुति ने उन चुनावों में 288 में से 235 सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष की कमर तोड़ दी थी। महायुति के अन्य प्रमुख घटक दलों में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। BMC की बात करें तो फिलहाल इस पर शिवसेना (UBT) का कब्जा है और अगर महायुति उद्धव ठाकरे से इसे छीनने में कामयाब हो जाती है तो उनके सियासी वजूद को बहुत बड़ा झटका लगेगा। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों में बड़ी हार के बाद शिवसेना (UBT) के लिए BMC पर अपना वर्चस्व कायम रख पाना आसान नहीं होगा।

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें