विजय दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय दिवस पर दी वीरों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज 1971 जंग के वीरों श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही इंडियन आर्मी ने 1971 की जंग से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है।

आज पूरा देश 1971 की जंग में मिली जीत को याद करते हुए विजय दिवस मना रहा है। 1971 की जंग में भारतीय सेना से पाकिस्तानी सेना को घुटने के बल लाकर उन्हें सरेंडर करवाया था। साथ ही पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तानी क्रूरता से छुटकारा दिलाया था और आज के बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी। इस दौरान भारतीय सेना ने 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर करवाया था, जो सेंकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ी संख्या थी। इसी को लेकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के जंग में शामिल जवानों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को सलाम किया।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आज विजय दिवस पर हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया। उनके निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने हमारे देश की रक्षा की और हमें गौरव दिलाया। यह दिन उनकी असाधारण वीरता और उनकी अडिग भावना को श्रद्धांजलि है। उनका बलिदान हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और हमारे देश के इतिहास में गहराई से समाया रहेगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कही ये बात

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें