बोलीविया के पूर्वराष्ट्रपति पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उन्हें 15 साल की किशोरी से दुराचार करने और उससे एक बच्चा पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा सकता है। विपक्ष ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को तेज कर दिया है।

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति एक नाबालिग से यौन शोषण के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। अभियोजकों ने यौन शोषण मामले में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस की गिरफ्तारी की मांग को तेज कर दिया है। आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस ने 15 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण किया था, जिससे उनका एक बच्चा भी है। मामले में बयान दर्ज कराने के आदेश की अवज्ञा के बाद मोरालेस की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस वारंट को अभी एक न्यायाधीश द्वारा अनुमोदित किया जाना है। मोरालेस, 2019 तक, 13 साल तक बोलीविया की सत्ता में रहे थे। सितंबर में पहली बार यौन शोषण के इस गंभी आरोप में उनकी गिरफ्तारी की बात सामने आई थी। इसके बाद से मोरालेस चपारे के ग्रामीण इलाके में छिपे हुए हैं। यह इलाका उनके कट्टर समर्थकों से घिरा है।

बोलविया के पूर्व राष्ट्रपति मोरालिस (फाइल फोटो)

8 साल पहले किशोरी का किया यौन शोषण

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस पर आरोप है कि 2016 में उन्होंने एक किशोरी का यौन उत्पीड़न किया और किशोरी से उनका एक बच्चा है। बोलीविया के कानून के तहत इसे दुष्कर्म माना जाता है। मोरालेस ने गिरफ्तारी के आदेश पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने पहले इस तरह के दुराचार में खुद की संलिप्तता से इनकार किया था। मोरालेस ने कहा था, ‘‘यह मुझे राजनीतिक रूप से तबाह करने की साजिश है। वहीं अभियोजकों के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति ने नाबालिग का यौन शोषण करके गंभीर अपराध किया है। इसका सुबूत उससे पैदा हुआ एक बच्चा है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें