गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव; रेस्क्यू जारी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। इस नाव में सवार लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण करंजा के पास डूबने लगी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। इस नाव में सवार लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण, करंजा के पास डूबने लगी। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि इस नाव में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। 

इस नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। नौसेना, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए), तटरक्षक बल, येलो गेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से लोगों को बचाया जा रहा है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बताया गया कि अधिकांश यात्रियों को तटरक्षक बल ने बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें