गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विपक्ष ने शाह पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया था
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके पहले कल मंगलवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। शाह के बयान को लेकर विपक्ष में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए।

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1990 तक बीआर अंबेडकर को भारत रत्न न मिले, इसके लिए कांग्रेस प्रयास करती रही।

शाह ने कहा, ‘विगत सप्ताह में संसद में लोकसभा और राज्यसभा में संविधान को स्वीकार किए हुए 75 साल के मौके पर संविधान की रचना, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में प्रस्थापित किए गए आदर्शों पर एक गौरवमयी चर्चा का आयोजन हुआ। इस चर्चा में 75 साल की देश की गौरव यात्रा, विकास यात्रा और उपलब्धियों की भी चर्चा होनी थी।’

संसद की चर्चा का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि ‘ये तो स्वाभाविक है कि जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष होते हैं, तो हर मुद्दे पर लोगों का, दलों का और वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। मगर संसद जैसे देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक फोरम में जब चर्चा होती है, तब इसमें एक बात कॉमन होती है कि बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए।’

कांग्रेस पर लगाए आरोप

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कल से कांग्रेस ने जिस तरह से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखने का प्रयास किया है, ये अत्यंत निंदनीय है और मैं इसकी निंदा करना चाहता हूं। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के वक्ताओं ने संविधान पर, संविधान की रचना के मूल्यों पर और जब-जब कांग्रेस या भाजपा का शासन रहा, तब शासन ने संविधान के मूल्यों का किस तरह से मूल्यांकन, संरक्षण और संवर्धन किया, इस पर तथ्यों और अनेक उदाहरण के साथ भाजपा के वक्ताओं ने विषय रखे।’

अंबेडकर के अपमान का आरोप

शाह ने कहा कि ‘तय हो गया कि कांग्रेस अंबेडकर जी की विरोधी पार्टी है, कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने सावरकर जी का भी अपमान किया, कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी, नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया, न्यायपालिका का हमेशा अपमान किया, सेना के शहीदों का अपमान किया और भारत की भूमि तक को संविधान तोड़कर दूसरे देशों को देने की हिमाकत कांग्रेस के शासन में हुई|

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें