अनुष्का शर्मा ने अश्विन के लिए किया पोस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुष्का शर्मा ने लिखा स्पेशल नोट
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बीते दिन क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की थी। 38 साल के क्रिकेटर के इस फैसले से न सिर्फ उनके चाहने वालों और दोस्तों का दिल टूटा बल्कि बॉलीवुड सितारे भी काफी दुखी हुए। अर्जुन कपूर के बाद अब हाल ही में अनुष्का शर्मा  ने आर अश्विन के लिए एक खास पोस्ट किया है।

फैंस के लिए बीता दिन बेहद ही इमोशनल था। उनके पसंदीदा ऑफ स्पिनर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी उनको ट्रिब्यूट दिया।

इस खबर के बाद उनके दोस्त और बल्लेबाज विराट कोहली ने उनके लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद अब हाल ही में उनकी पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी आर अश्विन के रिटायरमेंट के बाद उनके लिए एक बहुत ही प्यारा नोट और वीडियो शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने आर अश्विन के रिटायरमेंट पर कही ये बात 

अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन के रिटायरमेंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

सुई धागा’ एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया का ट्रिब्यूट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रविचंद्रन अश्विन, एक लास्टिंग लिगेसी’ । अनुष्का शर्मा ने  इस पोस्ट में सिर्फ क्रिकेटर को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी प्रीति नारायणन को भी टैग किया और उसके साथ स्माइल और हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया।
                                               

अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली ने लिखा था इमोशनल पोस्ट

अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “मैंने 14 साल तुम्हारे साथ क्रिकेट खेला है और जब आपने मुझे बताया कि आप रिटायरमेंट ले रहे हैं, तो मैं थोड़ा भावुक हो गया और वह सारे पल मेरी आंखों के सामने आ गए जब हम साथ में खेले थे। अश्विन, मैंने तुम्हारे साथ अपने सफर के हर पल को खूब जिया है। तुम्हारी स्किल्स और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने का योगदान बेमिसाल है। आपको हमेशा भारत के दिग्गज क्रिकेटर के रूप में याद किया जाएगा। आपको और आपके परिवार को मेरा ढेर सारा प्यार”।

अनुष्का शर्मा को फिल्मी पर्दे पर देखने का है इंतजार 

साल 2008 में शाह रुख खान के अपोजिट फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अनुष्का शर्मा एक लंबे समय से बिग स्क्रीन से दूर हैं। वह इस वक्त पूरा समय विराट कोहली और अपने बच्चों वामिका और अकाय को दे रही हैं। हालांकि, अब उनके फैंस उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं।

अनुष्का शर्मा कुछ साल पहले अपनी फिल्म ‘चकदा एक्प्रेस’ की घोषणा की थी, जिसमें वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही थीं, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म ठंडे बसते में चली गई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें