
लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना में बदमाशों ने इंडियन ओवरसीज बैंक की दो दीवारों में सेंध लगाकर 42 लॉकर काट दिए और लाखों रुपये का माल चुरा ले गए। पुलिस को इस बड़ी चोरी की भनक तक नहीं लगी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह और एडीसीपी पंकज सिंह समेत आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
पुलिस की बड़ी लापरवाही शनिवार रात देखने को मिली। मटियारी चौराहे पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की दो दीवारों में सेंध लगाकर बदमाशों ने 42 लॉकर काट दिए। साढ़े तीन घंटे में बदमाशों ने लॉकर में रखें लाखों का माल (जेवरात व नकदी) पार कर दी। सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पंकज सिंह समेत आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरु की।
मटियारी चौराहे के पास इंडियन ओवरसीज बैंक स्थित है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे बैंक के बगल दुकान मालिक जफर ने पुलिस को दीवार में सेंध लगाकर चोरी की जानकारी दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाश बैंक के पीछे खाली पड़े प्लॉट से दाखिल हुए थे। इसके बाद बैंक की दीवार को गैस कटर से काटकर चार बदमाश अंदर दाखिल हुए है। फिर बैंक में लगे सेंसर के तार को काटा। इसके बाद सीधा लॉकर रुम की दीवार को कोने से काटा और अंदर पहुंच गए।
.jpeg)
मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने कुल 42 लॉकर को कटर से काटकर उनमे रखा लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस की जांच की माने तो सीसी फुटेज में चार बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन से चार लोग बाहर मौजूद होकर बाहर नजर रखे थे। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि बैंक मैनेजर सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Author: Red Max Media
Post Views: 30








