Search
Close this search box.

महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ अधिकारियों का ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में आज 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसी क्रम में हर्षदीप कांबले को मुंबई नागरिक परिवहन उपक्रम (BEST) का महाप्रबंधक बनाया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इसके तहत आईएएस अधिकारी अंबलगन पी को उद्योग सचिव और हर्षदीप कांबले को मुंबई नागरिक परिवहन उपक्रम (BEST) का महाप्रबंधक बनाया गया है। इसी तरह कुल 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल दिग्गिकर, जो BEST महाप्रबंधक (जीएम) थे, उनको मुंबई में दिव्यांग कल्याण विभाग, मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है। वर्ष 1997 बैच के अधिकारी हर्षदीप कांबले बीईएसटी में दिग्गिकर का स्थान लेंगे। इससे पहले कांबले उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के प्रमुख सचिव (उद्योग) थे।

अंबलगन लेंगे कांबले की जगह

जारी बयान में कहा गया है कि 2001 बैच के अधिकारी और MAHAGENCO के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंबलगन, कांबले का स्थान लेंगे। वर्ष 2008 बैच के अधिकारी और मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव राधाकृष्णन बी, राज्य संचालित बिजली उत्पादन कंपनी MAHAGENCO के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक होंगे। इसी तरह गढ़चिरौली जिले के कलेक्टर संजय डेन को आयुक्त (कपड़ा) नामित करके नागपुर में तैनात किया गया है। वर्धा के जिलाधिकारी राहुल कार्डिले का तबादला कर दिया गया है और उन्हें नासिक नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों का भी तबादला

बयान के अनुसार, संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) वनमती सी को वर्धा में कार्डिले के स्थान पर भेजा गया है। चंद्रपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय पवार वनमती का स्थान लेंगे। नागपुर के आयुक्त (कपड़ा) अविश्यंत पांडा गढ़चिरौली जिला के नये कलेक्टर होंगे। इसमें बताया गया कि विवेक जॉनसन (वर्ष 2018 बैच) चंद्रपुर में पवार की जगह लेंगे। पुणे मंडल के उपायुक्त (राजस्व) अन्नासाहेब दादू चव्हाण को मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वह महात्मा फुले जियावंदई आरोग्य योजना सोसाइटी के सीईओ का पद संभालेंगे। बयान में कहा गया है कि गोपीचंद मुरलीधर कदम (राज्य सिविल सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नत) को सोलापुर में स्मार्ट सिटी के सीईओ के रूप में तैनात किया गया है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment