भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुए
भारत के शहरों और कस्बों में रोशनी के साथ क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया है। कलकत्ता बेंगलुरु चेन्नई कोच्चि दिल्ली और मुंबई से लखनऊ तक क्रिसमस की सजावट देखते ही बनती है। क्रिसमस की तैयारी के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सैंटा टॉय और सजावटी सामान जिनकी खरीदारी से बाजार गुलजार हो गया है।क्रिसमस के मौके पर चर्च में हो रही प्रार्थना की तस्वीरें-वीडियो सामने आ रहे हैं।

भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम मची हुई है। कलकत्ता, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली और मुंबई से लखनऊ तक क्रिसमस की सजावट देखते ही बनती है। देश के अलग-अलग शहरों से क्रिसमस के मौके पर चर्च में हो रही प्रार्थना की तस्वीरें वीडियो सामने आ रहे हैं।

सिलीगुड़ी के चर्च में महिलाएं कर रहीं प्रार्थना
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लेडी क्वीन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।

 

केरल के कोच्चि में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट फ्रांसिस असीसी कैथेड्रल चर्च में कैरोल गाया गया।

पश्चिम बंगाल में क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता की पार्क स्ट्रीट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर चर्च को रोशनी से जगमग किया गया।

केरल के त्रिशूर में क्रिसमस के अवसर पर अवर लेडी ऑफ लूर्डेस मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया।

इंदौर के रेड चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेशन प्रभु यीशु का जन्मोत्सव केरोल गाकर धूम धाम से मनाया गया।

इंदौर में करोल गाकर धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें