पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर रूस ने जताया गहरा शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर रूस की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए याद किया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत से लेकर दुनिया भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। कई देशों की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री को लगातार श्रद्धांजलि और शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में रूस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन का निधन होना भारत और रूस के लिए अत्यंत दुःख और शोक का क्षण है।

उन्होंने भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए डा. मनमोहन सिंह के योगदान को भी याद किया है। रूस के राजदूत ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अतुलनीय था। रूसी राजदूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का सौम्य व्यवहार हमेशा प्रिय था, क्योंकि एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता और भारत की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निर्विवाद थी। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार और भारतीय लोगों के साथ हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें