Search
Close this search box.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

ब्लिंकन ने कहा कि भारत और अमेरिका ने मिलकर जो भी उपलब्धियां हाल के दिनों में हासिल की हैं, उनकी नींव मनमोहन सिंह के समय पर रखी गई थी। अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान था।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गहरा शोक व्यक्त किया। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में मनमोहन सिंह ने एक महत्वपूर्ण भूंमिका निभाई। ब्लिंकन ने डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने, अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते सहित संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को करीब लाने के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

ब्लिंकन ने कहा, ” पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। डॉ. सिंह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे और उनके काम ने पिछले दो दशकों में हमारे देशों द्वारा एक साथ मिलकर हासिल की गई अधिकांश उपलब्धियों की नींव रखी।

उन्हें आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा- ब्लिंकन

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में उन्होंने जिस तरह से नेतृत्व किया, उसके कारण यह संकेत मिला कि अमेरिका-भारत संबंध काफी बेहतर हो सकते हैं। इसी वजह से दोनों देशों ने आपस में संबंध बेहतर करने की पहल शुरू की। ब्लिंकन के अनुसार भारत में, डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा, जिसने भारत के तेज आर्थिक विकास को गति दी। उन्होंने कहा “हम डॉ. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को एक साथ लाने के उनके समर्पण को हमेशा याद रखेंगे।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment