
साहनेवाल-लाडोवाल रेलवे स्टेशन के बीच लांगर लूप कार्य के चलते जम्मू सेक्शन से आने-जाने वाली एक दर्जन ट्रेनें रद रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा चुके यात्रियों को रेलवे पूरे पैसे रिफंड करेगा। ये ट्रेनें 1 से 8 जनवरी तक कैंसिल रहेंगी। रद हुई ट्रेनों की पढ़े लिस्ट…
नए साल के पहले सप्ताह जम्मू सेक्शन से जाने व आने वाली एक दर्जन ट्रेनें रद रहेंगी। देश के विभिन्न राज्यों से जम्मू तवी, कटड़ा व ऊधमपुर आने-जाने वाली यह एक दर्जन जोड़ी ट्रेनें पहली जनवरी से 8 जनवरी तक कैंसिल रहेंगी। साहनेवाल-लाडोवाल रेलवे स्टेशन के बीच लांगर लूप कार्य के चलते रेलवे विभाग ने यह फैसला लिया है।
इस फैसले से लोगों को होगी भारी दिक्कत
रेलवे के इस फैसले से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उक्त ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा चुके यात्रियों को रेलवे बिना किसी काट के पूरे पैसे रिफंड करेगा। लेकिन दूसरी ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण उन्हें सर्दी के इस मौसम में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कौन सी ट्रेन कब तक रहेगी कैसिंल
- 14662 जम्मू तवी से बरमर, दो जनवरी से सात जनवरी तक
- 14609 ऋषिकेश से कटड़ा, 3 जनवरी से 8 जनवरी तक
- 22317 सियालदाह से जम्मू तवी, छह जनवरी
- 20847 दुर्ग से ऊधमपुर, पहली व सात जनवरी
- 22431 सुबेदारगंज से ऊधमपुर, सात जनवरी
- 03309 धनबाद से जम्मू तवी, चार से सात जनवरी
- 22705 तिरुपति से जम्मू तवी, 31 दिसंबर
- 22941 इंदौर से ऊधमपुर, छह जनवरी
- 12920 कटड़ा सेू डॉ. अंबेडकर नगर, तीन, चार, छह, सात व आठ जनवरी
- 12472 कटड़ा से बांद्रा, तीन, सात व आठ जनवरी
- 12476 कटड़ा से हापा, छह जनवरी
- 12238 जम्मू तवी से वाराणसी, आठ जनवरी
Author: Red Max Media
Post Views: 43








