
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के चार दिन का खेल समाप्त हो गया। आखिरी दिन कोई भी टीम मुकाबले पर कब्जा जमा सकती है। इतना ही नहीं यह मैच ड्रॉ भी हो सकता है। इस बीच मेलबर्न टेस्ट के 5वें दिन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट के चार दिन का खेल समाप्त हो गया। आखिरी दिन कोई भी टीम मुकाबले पर कब्जा जमा सकती है।
इतना ही नहीं यह मैच ड्रॉ भी हो सकता है। इस बीच मेलबर्न टेस्ट के 5वें दिन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
आधा घंटे पहले शुरू होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से शुरू हो रहा था। हालांकि, यह मैच चौथे दिन तय समय से आधे घंटे पहले शुरू हुआ। इतना ही नहीं 5वें दिन भी यह मैच आधे घंटे पहले यानी कि सुबह 4:30 बजे शुरू होगा।
दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन का खेला बारिश और खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म कर दिया गया था। इस समय की भरपाई करने के लिए आखिरी 2 दिन का खेल आधा घंटे पहले शुरू हो रहा है। इतना ही नहीं आखिरी दिन 98 ओवर का खेल भी होगा।
मुकाबले का हाल
- बॉक्सिंग डे टेस्ट की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे।
- जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही।
- यशस्वी जायसवाल के अलावा टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फेल रहे।
- यशस्वी ने 118 गेंदों पर 82 रन बनाए।
- इसके बाद लोअर ऑर्डर में नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को संभाला।
- दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 127 रनों के साझेदारी भी हुई।
- इस दौरान रेड्डी ने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया।
- साथ ही सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Author: Red Max Media
Post Views: 33








