टेक्सास और मिसिसिपी में तूफान का भयानक तांडव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के टेक्सास में भीषण तूफान

अमेरिका के टेक्सास और मिसीसिपी में तूफान के तांडव से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका के टेक्सास और मिसिसिपी में शनिवार को एक के बाद एक कई तूफान आए। तूफानों के तांडव में कई घरों की छत और वाहन उड़ गए व पलट गए। काफी संख्या में पेड़ और पोल भी गिर गए व क्षतिग्रस्त हो गए। इस भीषण तूफान में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। तूफान से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और ढेरों वाहन पलट गए। ‘ब्राजोरिया काउंटी शेरिफ’ कार्यालय की प्रवक्ता मैडिसन पोलस्टन ने बताया कि ह्यूस्टन के दक्षिण में स्थित लिवरपूल क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पोलस्टन ने बताया कि लिवरपूल और हिलक्रेस्ट विलेज तथा एल्विन के बीच काउंटी में कई स्थान तूफान से प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि अब तक अधिकारियों को लगभग 10 क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में पता चला है, लेकिन वे अब भी नुकसान के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। आशंका है कि बड़े पैमाने पर घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों को नुकसान पहुंचा है। काफी संख्या में वाहन पलट गए हैं। कुछ वाहन पलटते हुए काफी दूर जा कर गिरे हैं।

कई इमारतें हुई क्षतिग्रस्त

मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार मिसिसिपी में एडम्स काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और फ्रैंकलिन काउंटी में दो लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि बुड और ब्रैंडन शहर के आसपास आए तूफानों में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें