मुंबई में समंदर में एक और हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोट की टक्कर

मुंबई के पास समंदर में एक मछुआरे की नाव और कार्गो शिप के बीच टक्कर हो गई। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

मुंबई के पास समंदर में एक और बोट हादसा हो गया। इस हादसे में मछुआरों की बोट एक कार्गो शिप से जा टकराई। हालांकि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि चीन की CALL SING BTSJ FLAG CHA कार्गो शिप से शनिवार देर रात मछुआरों की एक बोट जा टकराई। यह हादसा रात लगभग12 बजे के आसपास हुआ।

नेवी और कोस्ट गार्ड की टीम ने किया रेस्क्यू

कार्गों शिप से टक्कर के बाद मछुआरों की बोट समंदर में डूबने लगी। मछुआरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आसपास मौजूद मछुआरों की बोट डूबते नाव को बचाने के लिए पहुंचीं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही नेवी और कोस्ट गार्ड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद तेजी से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मछुआरों के डूबते बोट पर सहायता के लिए नवी और कोस्ट गार्ड की टीम कल रात से ही काम कर रही है। अभी तक इस पूरे घटनाक्रम में किसी के भी हताहत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

18 दिसंबर को हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले 18 दिसंबर को मुंबई तट के निकट नौसेना के एक बोट ने एक यात्री बोट में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, नौका की क्षमता 80 यात्रियों की थी और यह घटना से लगभग 45 मिनट पहले यह गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप के लिए रवाना हुई थी। हादसा जवाहर द्वीप के पास हुआ।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें