पंजाब बंद का दिखने लगा असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान आंदोलन

पंजाब बंद के चलते रेलवे ट्रैक और सड़कों को जाम कर दिया गया है। बड़ी संख्या में किसान संगठन से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान जो भी दुकाने खुली हुईं हैं, किसान संगठन के लोग उन्हें जबरन बंद करा रहे हैं।

किसान संगठनों ने आज पंजाब बंद किया है। पंजाब बंद के चलते किसानों के कई समूह सुबह 6.30 बजे से ही राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों पर एकत्र हो रहे हैं। पंजाब बंद का असर अब दिखने लगा है। हालांकि, पंजाब बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं चलती रहेंगी। पंजाब बंद सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक है।

10:36

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान

पंजाब में आज बुलाए गए एक दिवसीय बंद के बीच होशियारपुर में किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

10:30

फल और सब्जियां बेचने वाली मंडियों पर पड़ेगा प्रभाव

पंजाब बंद के चलते सरकारी कार्यालयों को सोमवार को काम बंद रखने का कोई आह्वान नहीं किया गया है। फल और सब्जियां बेचने वाली मंडियों के प्रभावित होने की उम्मीद है, क्योंकि ट्रक चालकों ने बंद को अपना समर्थन दिया है।

10:25

कुछ संगठन कर रहे पंजाब बंद का विरोध

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बंसल नाना ने किसान संगठनों के बंद के आह्वान का विरोध किया है। बरानाला में अनिल बंसल नाना ने दुकानदारों से दुकानें खोलने की अपील की है।

10:00

पंजाब बंद के चलते 221 ट्रेनें प्रभावित, सड़कें भी जाम

आज पंजाब के किसानों बंद का आव्हान किया गया है, इसके चलते रोडवेज और ट्रेनों की आवाजाही में खासा असर देखने को मिल रहा है। पंजाब बंद के चलते 221 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने 200 से ज्यादा सड़कों को जाम कर दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें