
नए साल 2025 का आगाज होते ही पूरा देश जश्न में डूब गया है। देर रात से ही एक दूसरे को शुभकामना संदेश देने का सिलसिला चल पड़ा है। पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट लिखकर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर लिखा-सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां सद्भाव और समृद्धि लेकर आए।
नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।
पीएम मोदी ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए!
राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।
Author: Red Max Media
Post Views: 22








