
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में पूर्वोत्तर में हुई कुल हिंसा की 77 प्रतिशत सिर्फ मणिपुर में हुई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में पूर्वोत्तर में हुई कुल 243 हिंसक घटनाओं में से 187 मणिपुर में हुई थीं। वहीं मणिपुर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में 33 उग्रवादी मारे गए और 49 हथियार बरामद हुए।
80 उग्रवादियों ने 31 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया
अर्धसैनिक बलों व राज्य पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक साथ विकास की पहल जैसे सरकार के बहुआयामी दृष्टिकोण से हिंसक घटनाओं में 48 प्रतिशत की कमी आई है, जो 2013 में 1,136 से घटकर 2023 में 594 रह गईं। नागरिकों और सुरक्षा बलों की मौतों में भी 65 प्रतिशत की कमी देखी गई, जो 2013 में 397 की तुलना में 2023 में 138 हुईं।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य में हिंसा के लिए मांगी माफी
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा -‘राज्य में जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं खेद जताता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया तो कइयों को अपना घर छोड़ना पड़ा। मुझे खेद है और मैं माफी मांगता हूं। लेकिन पिछले तीन से चार महीनों में अपेक्षाकृत शांति देखने के बाद मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा-‘ जो कुछ भी हुआ, सो हुआ। मैं सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि वे पिछली गलतियों को माफ करें और भूल जाएं तथा शांतिपूर्ण व समृद्ध मणिपुर में एक साथ रहकर नए सिरे से जीवन शुरू करें।’








