ओवरब्रिज से नीचे गिरा LPG गैस से भरा टैंकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाईवे पर पलटा LPG टैंकर
कोचीन से कोयंबटूर जा रहा एलपीजी टैंकर ट्रक अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया। अभी तक कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग और सिटी पुलिस मौके पर मौजूद हैं। कोयंबटूर के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने कहा घटना आधी रात के बाद करीब 3 बजे हुई। 18 मीट्रिक टन एलपीजी ले जा रहा एलपीजी टैंकर यहां पलट गया। रिसाव को रोक दिया गया है।

केरल के कोच्चि से कोयंबटूर जा रहा एलपीजी टैंकर ट्रक अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया। शुक्रवार (3 जनवरी 2025) की सुबह टैंकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। ऐहतियातन इलाके के स्कूलों को बंद करा दिया गया है। भारत कंपनी का टैंकर कोयंबटूर के उप्पिलीपलायम फ्लाईओवर के पास पलट गया। अभी तक कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है।

अग्निशमन विभाग और सिटी पुलिस मौके पर मौजूद हैं।

कई स्कूलों को करना पड़ा बंद

इसके अलावा दुर्घटना स्थल के 500 मीटर के दायरे में सभी स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है। जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने इसकी घोषणा की है।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ था धमाका

दिसंबर 2024 में ही एक बड़े एलपीजी टैंकर हादसे ने देश को हिला कर रख दिया था। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर में धमाका हुआ था, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। कई जिंदा जल गए थे। वो हादसा बेहद भयानक था। तब एक ट्रंक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद धमाका हुआ और एक-एक कर 34 वाहन चपेट में आ गए थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें