इजरायली सेना ने सीरिया में किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल ने बमबारी में कर दिया धुंआ-धुंआ
इजरायली सेना ने ईरान के इरादों पर पानी फेर दिया है। सीरिया के सैन्य ठिकानों में ईरान एक फैक्ट्री में मिसाइल बनवा रहा था तभी इजरायली सेना ने उस पर हमला कर दिया। इजराइल की सेना ने पहली बार कबूल किया कि पिछले साल सितंबर में उसके करीब 100 सैनिकों ने भूमिगत मिसाइल फैक्ट्री को नष्ट किया था।

एलिट शालदाग यूनिट के कमांडो ने 8 सितंबर को सीरियाई शहर मस्याफ में वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र पर छापा मारा था। इस जगह पर हथियारों का उत्पादन हो रहा था, जिसे सेना ने नष्ट कर दिया।

आईडीएफ ने कहा, 

इस फैक्ट्री में इजरायल की उत्तरी सीमा पर अपने सहयोगी को हथियार देने के लिए ईरान मिसाइलें बनवा रहा था। इस परिसर में सटीक मिसाइलों और लंबी दूरी के रॉकेटों का उत्पादन करने के लिए डिजाइन की गई उन्नत उत्पादन लाइनें शामिल थीं, जिससे हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन और क्षेत्र में अन्य ईरानी प्रॉक्सी को मिसाइल आपूर्ति का दायरा काफी बढ़ गया।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें