‘पीओके अपने आप भारत में आएगा’,राजनाथ का मोरक्को की धरती से पाक को सन्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘पीओके अपने आप भारत में आएगा’,राजनाथ का मोरक्को की धरती से पाक को सन्देश

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 सितंबर को मोरक्को के रबात में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, डिजिटल क्रांति और रक्षा के क्षेत्र आदि के बारे में कई अहम बातें कही हैं।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के लिए मोरक्को की यात्रा पर हैं। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ये पहली मोरक्को यात्रा है। राजनाथ सिंह मोरक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की विनिर्माण इकाई का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।  रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह इकाई अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। वह यहां पर अपने समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें