
कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया है। राजा भैया के हथियारों के जखीरे की तस्वीर सामने आया है जिसमें मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे।
भारत के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दशहरा के अवसर पर हथियारों की पूजा यानी शस्त्र पूजा का भी काफी चलन है। अब जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी दशहरा के दिन शस्त्र पूजा की है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजा भैया के पास हथियारों का बड़ा जखीरा दिखा है।
वीडियो में क्या दिखा?
कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया है। राजा भैया के हथियारों के जखीरे का VIDEO सामने आया है। राजा भैया जब दशहरे पर पूजा कर रहे तब उनके सामने मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजा भैया के शस्त्र पूजन की काफी चर्चा हो रही है।
क्यों हो रही है हथियारों पर चर्चा?
विधायक राजा भैया ने विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन किया है। विजयादशमी के दिन सनातन धर्म में शस्त्र पूजने का नियम है। हालांकि, इस वीडियो पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि रानी भानवी सिंह ने हाल ही में राजा भैया पर अवैध असलहों का जखीरा रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बारे में गृह मंत्री से भी शिकायत की थी।
राजा भैया पर पत्नी ने लगाया था आरोप
आपको बता दें कि विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का अपनी पत्नी भानवी सिंह से मतभेद चल रहा है। भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया के यहां हथियारों का जखीरा है और वह उनकी हत्या करवा सकते हैं। भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश यानी मास डिस्ट्रक्शन वाले विदेशी हथियारों का जखीरा है। PMO ने मामले को गृह मंत्रालय को सौंप दिया है।








