अमेरिका में 15 दिनों में तेलंगाना के दूसरे युवक की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक फोटो

अमेरिका के डल्लास में तेलंगाना के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई है। युवक के परिवारजनों ने सरकार से उसका शव भारत लाए जाने का निवेदन किया है।

अमेरिका में गत 15 दिनों में तेलंगाना के दूसरे युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एलबी नगर के निवासी पोले चंद्रशेखर की अमेरिका के डलास शहर में लुटेरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वह बीडीएस पूरा करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए हुए थे। मगर इस युवा के सपनों की उड़ान यहीं थम गई। एक दलित युवक की मौत ने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी है। साथ ही इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें