गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में कई कार्यक्रम में सिरकत की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

 

अमित शाह ने महाराष्ट्र में सहकारिता क्षेत्र की अग्रणी हस्ती डॉक्टर विट्ठलराव विखे पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान एक किसान रैली को भी संबोधित किया।

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की। शाह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार तथा अन्य लोग भी रहे। अमित शाह अहिल्यानगर जिले के शिरडी मंदिर नगर शनिवार रात पहुंचे। शाह अहिल्यानगर जिले में एक किसान रैली को भी संबोधित किया।

चीनी सहकारी क्षेत्र को हुआ काफी लाभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के चीनी सहकारी क्षेत्र को काफी लाभ हुआ है। वह अहिल्यानगर जिले में डॉक्टर विट्ठलराव विखे पाटिल सहकारी चीनी कारखाने की विस्तारित क्षमता का उद्घाटन करने के बाद एक किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने चीनी सहकारी समितियों से गैर पेराई सत्र में भी मल्टी-फीड एथनॉल का उत्पादन करने की अपील की।

बदली आर्थिक स्थिति

अमित शाह ने कहा, ‘एथनॉल मिश्रण के कारण चीनी सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति बदल गई है।  पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र को लाभ हुआ है।’ शाह ने कहा,’केंद्र सरकार हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के किसानों को हर संभव सहायता देगी।’

बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के किसानों के लिए केंद्रीय सहायता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार की सराहना की। शाह ने सहकारिता आंदोलन की एक प्रमुख हस्ती विट्ठलराव विखे पाटिल और उनके बेटे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें