ओडिशा में भाजपा नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा में भाजपा नेता पिताबास पांडा

ओडिशा के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ बीजेपी नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। बीजेपी नेता एक प्रतिष्ठित वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य, कानूनी जगत में एक प्रमुख व्यक्ति थे।

ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील पीताबास पंडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के ठीक सामने घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार बदमाश ब्रह्मनगर इलाके में पीताबास पंडा के घर के पास पहुंचे। जैसे ही पितबास घर के बाहर निकले, दोनों हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें