गांधीनगर में गरबा पर पत्थर बरसाने वालों पर एक्शन, चला बुलडोज़र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधीनगर में गरबा पर पत्थर बरसाने वालों पर एक्शन, चला बुलडोज़र

गुजरात सरकार ने गरबा पंडाल में पथराव करने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। 186 अवैध प्रॉपर्टी कोबुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के समय पुलिस और निगम के बड़े अधिकारी खुद मौके पर मौजूद थे।

गुजरात के गांधीनगर में गरबा के दौरान हुई हिंसा मामले में भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा एक्शन हुआ है। बीते 25 सितंबर को बहियाल गांव में गरबा के दौरान पत्थरबाजी करने वालों के अवैध प्रॉपर्टी पर आज सुबह-सुबह ही बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। आज फर्स्ट फेज में प्रशासन 186 अवैध कब्जे को हटाने वाला है। इसके लिए 500 से अधिक पुलिस की तैनाती की गई है। 20 JCB अवैध कब्जा हटाने में लगे हैं तो  50 ट्रकों के जरिए R&B विभाग की जमीन को खाली कराने का काम किया जा रहा है।

gandhinagar bulldozer action
आज पहले चरण में 186 अवैध प्रॉपर्टी को हटाया जाएगा

गरबा के दौरान जमकर हुआ था पथराव

बीते 25 सितंबर को एक सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर बहियाल गांव में भड़की हिंसा के बाद भीड़ ने गरबा पर पत्थरबाजी की थी और हिंदुओं की दुकानों में तोड़फोड़ की थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय तक स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी। CCTV फुटेज में भीड़ दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करते दिखी थी।

gandhinagar bulldozer action

गांधीनगर के बहियाल गांव में बुलडोजर एक्शन जारी

 

अब पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ एक्शन लिया है। सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को दूर करने का काम आज सूरज की पहली किरण के साथ शुरू कर दिया गया। गुजरात सरकार के R&B विभाग की जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से दुकानें खड़ी की गई थी, जिस पर आज बुलडोजर चलाया गया।

gandhinagar bulldozer action

गांधीनगर में बुलडोजर एक्शन

60-70 आरोपियों की गिरफ्तारी

गांधीनगर पुलिस के SP रवि तेजा वसमशेट्टी ने बताया कि 25 सितंबर को भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने करीब 60-70 लोगों की  गिरफ्तारी की थी जिसके बाद इनके अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिया गया था और अब बुलडोजर एक्शन हुआ है। पुलिस के मुताबिक जिनकी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल रहा है उनमें 50 से अधिक दुकानों के मालिक क्रिमिनल एक्टिविटी में संलिप्त हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें