बॉर्डर पर फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अग्रिम गांवों के ऊपर दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए दिखाई दिए। भारतीय सीमा के अंदर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इलाके की घेराबंदी की गई

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात घगवाल क्षेत्र के चल्लियारी गांव और रामगढ़ के चमलियाल गांव के ऊपर ड्रोन देखे गए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शनिवार तड़के दोनों इलाकों की घेराबंदी की। सुरक्षाबलों के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा के इस ओर ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों।

स्थानीय लोगों को भी किया गया अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय लोगों को भी सतर्क किया गया है। सुरक्षाबलों की टीम पूरी तरह चौकन्ना है। जैसे ही ड्रोन दिखेगा, उसे गोली मारकर नीचे गिरा दिया जाएगा।

पिछले महीने भी दिखे थे पाकिस्तानी ड्रोन

बता दें कि पिछले महीनों में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में करालियन, नंगा और अन्य सीमावर्ती गांवों पर पाकिस्तानी ड्रोनों की कई बार गतिविधि देखी गई थी। इनमें से कुछ मामलों में नशीले पदार्थों की स्मगलिंग की आशंका जताई गई थी।

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तानी ड्रोन

मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था, जिसमें जम्मू क्षेत्र के कई स्थानों पर ब्लैकआउट और विस्फोटों की खबरें आई थीं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें