क्या है IRCTC घोटाला; जिससे लालू परिवार की बढ़ गईं मुश्किलें ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

IRCTC घोटाले के तहत सीबीआई ने लालू परिवार सहित कई अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार, साजिश और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। IRCTC घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। चुनाव से पहले ये IRCTC घोटाला, बिहार चुनाव का मुद्दा बन जाएगा।

लालू के रेल मंत्री रहते हुआ ये घोटाला

ये मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए IRCTC होटल घोटाला मामले से जुड़ा हुआ है, जिसमें सीबीआई ने लालू परिवार सहित कई अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार, साजिश और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जमीन के बदले दिए गए ठेके

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि IRCTC के अंदर ठेके जमीन के बदले दिए गए थे। सीबीआई ने दावा किया था कि सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। 1 मार्च को सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और अन्य के खिलाफ आरोपों पर अपनी बहस पूरी कर ली थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

ऐसे शुरू हुई निजी कंपनियों को ठेका देने की प्रक्रिया

IRCTC घोटाले का ये मामला 2004 से 2009 के बीच उस वक्त का है, जब लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री थे। इस दौरान भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने पुरी और रांची के BNR होटल के संचालन और रखरखाव के लिए निजी कंपनियों को ठेका देने की प्रक्रिया शुरू की।

कीमत से कम दाम पर दी गई जमीन

सीबीआई के मुताबिक इस टेंडर प्रक्रिया में कथित रूप से हेराफेरी की गई, जिससे सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को ठेका मिल सके। बदले में उस कंपनी ने लालू परिवार से जुड़ी एक बेनामी कंपनी को कीमत से कहीं कम दाम पर जमीन दी गई।

लालू समेत इन 14 लोगों ने खेला IRCTC घोटाले का खेल

सीबीआई ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। उन पर पूरी साजिश रचने का आरोप है। दूसरी आरोपी राबड़ी देवी हैं, जिन पर लैंड डील में शामिल होने का आरोप है। तीसरे आरोपी तेजस्वी यादव हैं, जिन पर परिवारिक फायदा लेने का आरोप है। चौथे आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता हैं, जो लालू के करीबी माने जाते हैं। उनकी पत्नी सरला गुप्ती ही सुजाता होटल्स की मालकिन हैं। इनके अलावा IRCTC के चार अफसर और सुजाता होटल्स के डायरेक्टर भी इसमें आरोपी हैं। कोर्ट ने आज लालू यादव समेत इन सभी 14 लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें